प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा जिंदा कारतूस नकदी और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो वाहन बरामद की है। पुलिस ने गौ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी सीज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 17 मई 2026 को जयराम मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैरियर लगाकर वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम परवेज उर्फ अल्लाहदिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ आश्रमों और सड़कों से गाय चोरी कर इसी वाहन से ले जाकर बेचता था। आरोपी ने बताया कि 13 मई 2026 की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से एक गाय चोरी कर बेची गई थी। चोरी की रकम में उसके हिस्से में आए 8000 रुपये में से 5100 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार सप्तसरोवर क्षेत्र में गाय चोरी की घटना के संबंध में पहले से मामला दर्ज है। वहीं अवैध तमंचा और कारतूस बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक देशी तमंचा 315 बोर दो जिंदा कारतूस सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट स्कॉर्पियो वाहन तथा 5100 रुपये नकद शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान हेड कांस्टेबल संजयपाल और कांस्टेबल बृजमोहन शामिल रहे।
Spread the love