Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए फोटो भी अपलोड करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 17 मई 2026 को लक्सर पुलिस टीम द्वारा रायसी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए अपने फोटो अपलोड करता था। पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ जसी पुत्र नीटू निवासी ग्राम टांडा मजादा थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी में एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस शामिल है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp