Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे शऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गंगनहर पुलिस लगातार अपराधियों नशा तस्करों और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गंगनहर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में जनपद में नशा तस्करों और चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 16 मई 2026 को जनता की सतर्कता से एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़कर कोतवाली गंगनहर पुलिस के सुपुर्द किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान हेमंत शर्मा पुत्र स्वर्गीय श्रवण शर्मा निवासी सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई जिसका पंजीकरण नंबर UK17N 6687 है। गंगनहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक आशीष कुमार हेड कांस्टेबल लखपत सिंह और कांस्टेबल प्रीतम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp