प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कनखल पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गैंग को नशा पैसा और हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि भूपतवाला से लक्सर तक फैले इस गैंग नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी है और अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में क्षेत्र में शराब तस्करों हिस्ट्रीशीटरों वांछित अपराधियों गुंडा तत्वों और हुड़दंगियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस ने सादे कपड़ों में विशेष टीमें गठित की थीं। पुलिस द्वारा जगजीतपुर पीठ पुलिया फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को प्रणव शर्मा निवासी कनखल द्वारा अपने साथ हुई मारपीट की घटना के संबंध में कोतवाली कनखल में मामला दर्ज कराया गया था। यह घटना रॉयल हट जगजीतपुर क्षेत्र में हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। इसी क्रम में 17 मई 2026 को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पाल पुत्र अशोक पाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर हाल निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह उपनिरीक्षक गंभीर सिंह तोमर हेड कांस्टेबल जितेंद्र शाह कांस्टेबल सतेंद्र रावत कांस्टेबल उमेद सिंह और कांस्टेबल रधुबीर रावत शामिल रहे।
Spread the love