प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। रुड़की में बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक युवक बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध हथियार के साथ नाचता दिखाई दे रहा था। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली रुड़की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान के दौरान 17 मई 2026 को पुलिस टीम ने सर्विस लाइन डबल फाटक क्षेत्र से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान अंशुल कुमार पुत्र देवेंद्र राम निवासी शाकुंबरी इंक्लेव दिल्ली रोड कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल रजत चौधरी हेड कांस्टेबल नूर मलिक कांस्टेबल अरविंद कुमार और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।
Spread the love