Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। लोगों ने मामले पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्सर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए युवक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया लोगों को जोड़ने का माध्यम है इसका प्रयोग किसी भी प्रकार की अफवाह उन्माद या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली गतिविधियों के लिए न करें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp