Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं बाल संरक्षण को लेकर कोटद्वार में व्यापक जागरूकता एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे सामाजिक कुरीतियों तथा मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से दूर रखते हुए उनके सुरक्षित सकारात्मक और जागरूक भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाना रहा। 17 मई 2026 को एएचटीयू एवं एएनटीएफ कोटद्वार द्वारा प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था के संस्थापक अमित सेमवाल के सहयोग से चाइल्ड एडवोकेसी बाल संरक्षण युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति उसके दुष्प्रभाव एवं रोकथाम विषय पर विस्तृत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग शिक्षण संस्थानों‌ सामाजिक संगठनों चिकित्सा क्षेत्र अधिवक्ताओं मीडिया प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए विषय से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। बैठक के दौरान बाल संरक्षण किशोर अपराध मानसिक स्वास्थ्य पारिवारिक वातावरण विद्यालयी निगरानी सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति जताई कि वर्तमान समय में युवाओं और नाबालिग बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसकी रोकथाम केवल पुलिस कार्रवाई से संभव नहीं है बल्कि परिवार विद्यालय समाज सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों के संयुक्त एवं समन्वित प्रयासों से ही प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकता है। बैठक में बच्चों की नियमित काउंसलिंग अभिभावकों को जागरूक करने विद्यालयों में सकारात्मक एवं तनावमुक्त वातावरण बनाए रखने बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को सही दिशा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण में आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp