Spread the love

प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वांछित आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाए। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित फरार महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 18 मई 2026 को आरोपी कोयल निवासी सतपुली जनपद पौड़ी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक रियाज अहमद हेड कांस्टेबल टीकम और महिला होमगार्ड मुस्कान शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp