Spread the love

प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई की। 18 मई 2026 को नया पुल के पास पुलिस टीम द्वारा एक आल्टो कार की जांच की गई। वाहन चालक धीरज पुत्र हुकम सिंह निवासी कलाली थाना नहरौर जिला बिजनौर वाहन चला रहा था। जांच के दौरान चालक के नशे में होने का संदेह होने पर एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक को हिरासत में लेकर वाहन को सीज कर दिया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनोद गोला और कांस्टेबल सुनील चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp