प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पिरान कलियर हरिद्वार ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। 13 मई 2026 को एक महिला ने थाना पिरान कलियर में शिकायत देकर बताया कि तीन लोगों ने आपसी साजिश के तहत उसे डरा-धमकाकर कमरे में ले जाकर एक आरोपी द्वारा जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 17 मई 2026 को आरोपी जोगेंद्र पुत्र रामपाल निवासी मोहनपुरा रुड़की थाना कोतवाली रुड़की हरिद्वार को नगला इमरती फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
Spread the love