Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। थाना गैरसैंण क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 16 मई 2026 को मोहन सिंह नेगी निवासी मैहलचोरी ने थाना गैरसैंण में शिकायत देकर बताया कि 15 मई की रात मैहलचोरी बाजार से उनकी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास और सटीक रणनीति के चलते पुलिस ने 17 मई 2026 को माईथान रोड से दो आरोपियों विक्रम कुमार पुत्र बलवंत राम निवासी ग्राम डाडीयों मैहलचोरी थाना गैरसैंण तथा विवेक कुमार पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार निवासी ग्राम मुसा थाना गैरसैंण हाल निवासी रामनगर को चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल UK 07 FF 7767 के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। चमोली पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुमित बंदूनी अपर उपनिरीक्षक बिशन और हेड कांस्टेबल गिरीश सती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp