प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने लोकशांति भंग करने और लड़ाई-झगड़ा व हुड़दंग करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 17 मई 2026 को की गई। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ पुत्र राधेश्याम निवासी शीतला विहार माता विहार मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार मनोज पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर हरिद्वार अनमोल पुत्र महिपाल निवासी ग्राम शाहपुर थाना पथरी हरिद्वार रोहित चौहान पुत्र मूलचंद चौहान निवासी शीतला विहार कॉलोनी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार हरमिंदर पुत्र सुखदेव सिंह निवासी शाहपुर थाना पथरी हरिद्वार राधेश्याम पुत्र जयराम सिंह निवासी शीतला विहार माता विहार मिस्सरपुर थाना कनखल हरिद्वार तथा करण भाटिया पुत्र स्वर्गीय संदीप भाटिया निवासी गुलाब बाग थाना कनखल हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस टीम उपनिरीक्षक धनराम शर्मा अपर उपनिरीक्षक सूरजपाल हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेंद्र राणा शामिल रहे।
