प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल को सुरक्षित शांतिपूर्ण और पर्यटन अनुकूल बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई की। 17 मई 2026 को नीम बीच तपोवन थाना मुनि की रेती क्षेत्र में कुछ बाहरी पर्यटकों और स्थानीय राफ्टिंग गाइडों के बीच आपसी विवाद और मारपीट की घटना हुई थी। घटना की सूचना किसी भी पक्ष द्वारा तत्काल पुलिस को नहीं दी गई थी। 18 मई 2026 को घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे को मिलने पर उन्होंने थाना मुनि की रेती पुलिस को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्थानीय राफ्टिंग गाइडों की पहचान की और सामने आए सभी व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा संबंधित सभी व्यक्तियों को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से दूर रहने तथा शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टिहरी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पर्यटन स्थलों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने मारपीट हुड़दंग या पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और वायरल वीडियो का गंभीरता से संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टिहरी पुलिस द्वारा अपराधियों और उपद्रवियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Spread the love