प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने समिति के साथ SOS चिल्ड्रन्स बालग्राम बौराड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान हाउस नंबर 4 एवं हाउस नंबर 5 के रूप में शुरू किए गए दो नए फैमिली होम का जायजा लिया गया तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं देखभाल एवं पारिवारिक वातावरण का निरीक्षण किया गया। SOS बालग्राम भारत अपने फैमिली लाइक केयर प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों को पारिवारिक माहौल बेहतर शिक्षा उचित पालन-पोषण स्वास्थ्य सुविधाएं भावनात्मक सहयोग और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रहा है। संस्था द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान समिति ने नए फैमिली होम में बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। अधिकारियों ने बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बताया गया कि SOS चिल्ड्रन्स विलेज भारत देश के 22 राज्यों में अपनी सेवाएं संचालित कर रहा है। इसके साथ ही SOS बालग्राम बौराड़ी अपने फैमिली स्ट्रेंथनिंग प्रोग्राम के माध्यम से मुस्लिम मोहल्ला केमशारी निर्मला आवास सहित विभिन्न समुदाय क्षेत्रों में लगभग 350 बच्चों को सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक डॉ.रीना सिंह एसीएमओ डॉ.बृजेश डोभाल अधिवक्ता प्रेम सिंह मंगाई जेजेबी सदस्य अमिता रावत शिक्षा अधिकारी पूनम खंड संरक्षण अधिकारी नवीन भट्ट विधि परामर्श शिक्षा अधिकारी सुखदेव बहुगुणा एवीडी शशांक चतुर्वेदी एजुकेशनल को-वर्कर साक्षी एवं एफएसपी सीनियर को-वर्कर निशा पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love