Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में तपोवन क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुड़दंग और अभद्रता करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 की रात पुलिस चौकी तपोवन को सूचना मिली कि आनंद धाम वाली गली लक्ष्मण झूला रोड सीडी मार्ग पर कुछ युवक राहगीरों के साथ छींटाकशी कर अभद्रता और हुड़दंग कर रहे हैं जिससे क्षेत्र में भय और अव्यवस्था का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रवीन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चार युवक सार्वजनिक मार्ग पर उत्पात मचाते मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद युवक शांत नहीं हुए और राहगीरों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता और किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मौके पर शांति व्यवस्था बहाल हुई जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों ने राहत महसूस की। पुलिस ने चारों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रवीन रावत उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर हेड कांस्टेबल भीम दत्त शर्मा तथा कांस्टेबल सत्येंद्र रावत शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा है कि जनपद में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अभद्रता और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp