Spread the love

पौड़ी जिले में धूमधाम से मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस किशोरियों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। मासिक धर्म स्वच्छता दिवस (Menstrual Hygiene Day 2025) पौड़ी जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान के रूप में मनाया गया। जिले के विभिन्न् ब्लॉकों एवं शहरों में भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर आरकेएसके काउंसलरों द्वारा किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूक करने के साथ ही किशोरियों को पीरियड्स के दौरान स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।हर साल की भांति इस साल भी पौड़ी जिले में भारत सरकार के दिशा निर्देश एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रदेश समन्वयक पंकज कुमार,जिले के समन्वयक मनमोहन पटवाल के समन्वय पर पूरे जिले में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। सीएमओ पौड़ी डॉ.पारूल ने जिले में उक्त कार्यक्रम को बेहतर ढ़ग से सेलिब्रेट करने पर सभी काउंसलरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उक्त दिवस को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) के बारे में किशोरियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है।साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाली विभिन्न चुनौतियों से अवगत कराना है। यह दिवस एक वैश्विक पहल है,जिसका उद्देश्य लोगों को पीरियड्स के हाइजीन के लाभों के बारे में शिक्षित करना। कहा कि हर माह किशोरियों को पीरियड्स के कारण परेशानी उठानी पड़ती है.पेट दर्द,कमर दर्द,सिर दर्द से लेकर इर्रिटेशन,खाना न खाना,चिड़चिड़ापन आदि समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है.पीरियड्स में हाइजीन,साफ-सफाई जितना जरूरी है,उतना ही जरूरी है हेल्दी डाइट लेना.कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना जो दर्द,ऐंठन को कम करते हैं.पेट के निचले हिस्से के मसल्स को रिलैक्स करते है। दिवस के मोके पर पौड़ी से परामर्शदाता सीमा चौहान,अतुल सजवान,योगेंद्र पुंडीर,रेखा रावत,सपना,पूजा चौहान,मनमोहन सिंह,कमल रावत,संगीता,अरविंद नेगी, विकास,उर्मिला तडियाल के द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम संपन्न कराया गया।मासिक धर्म के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान रखे युवतियां-मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर किशोरियों को जानकारी दी गई कि पीरियड्स के दौरान पत्तेदार सब्जियों में आयरन और कई आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं,जो आपके शरीर को मासिक धर्म के दौरान ज़रूरत होती है.दिन में एक बार सलाद खाएं.इससे शरीर को ज़रूरी आयरन और पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। हरी सब्ज़ियों की तरह ही,दालें और फलियां भी आयरन का अच्छा स्रोत हैं.ये शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं। लो फैट दही न सिर्फ पाचन में मदद करता है,बल्कि यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत भी है.ये पीरियड्स में आराम और राहत प्रदान कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp