प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली खानपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब स्मैक चरस गांजा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई 2026 को चेकिंग के दौरान खानपुर पुलिस ने बालावाली चौकी बैरियर के पास कार्रवाई करते हुए परमजीत सिंह उर्फ नछत्तर पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मीरापुर सीकरी थाना हेमपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी अब्दीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑल्टो कार में डोडा चूरा परिवहन कर रहा था। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम परमजीत सिंह उर्फ नछत्तर पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मीरापुर सीकरी थाना हेमपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी अब्दीपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार है। बरामदगी में 474 ग्राम अवैध डोडा चूरा और परिवहन में प्रयुक्त ऑल्टो कार शामिल है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह कांस्टेबल तरेपन सिंह और होमगार्ड सुंदर लाल शामिल रहे।
Spread the love