प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 42 टैट्रा पैक देशी शराब और 40 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 19 मई 2026 को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने दीपक कुमार पुत्र देवी दास निवासी शिवलोक कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार को वाटर वर्क्स कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू बरामद हुई। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने दीपक पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मंदिर के निकट सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को बैरियर नंबर 6 स्थित फर्नीचर फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 42 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक कुमार पुत्र देवी दास निवासी शिवलोक कॉलोनी थाना रानीपुर हरिद्वार तथा दीपक पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मंदिर के निकट सलेमपुर थाना रानीपुर हरिद्वार हैं। बरामदगी में 40 पव्वे अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू और 42 टैट्रा पैक देशी शराब शामिल है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विमल नेगी कांस्टेबल उदय नेगी कांस्टेबल संजय बलूनी और कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
Spread the love