प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 54 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में जनपद हरिद्वार में अवैध देशी शराब अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा और जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने सभी थाना प्रभारियों और कोतवाली प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 19 मई 2026 को चेकिंग के समय पुलिस टीम ने विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर नूर बाग के निकट सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को गाढ़ोवाली कब्रिस्तान पीएसी रोड के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से माल्टा मार्का के 54 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विवेक पुत्र बृजेश निवासी तपोवन नगर नूर बाग के निकट सुभाष नगर रोड कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार है। बरामदगी में 54 पव्वे देशी शराब शामिल है। पुलिस टीम में कांस्टेबल आलोक नेगी और कांस्टेबल कपिल गोला शामिल रहे।
Spread the love