Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। एक पर्यटक द्वारा सूचना दी गई कि शिवपुरी बीच पर कुछ व्यक्ति गंगा तट पर थार वाहन के ऊपर बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मुनि की रेती पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति गंगा किनारे वाहन के ऊपर बैठकर शराब पी रहे थे जिससे धार्मिक वातावरण एवं सार्वजनिक शांति प्रभावित हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत ऐसे कृत्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई तथा प्रयुक्त थार एवं ब्रीजा वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही छह व्यक्तियों के चालान किए गए। टिहरी पुलिस ने आमजन एवं पर्यटकों से अपील की है कि मां गंगा की पवित्रता धार्मिक आस्था एवं सार्वजनिक मर्यादाओं का सम्मान करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp