Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। फायर स्टेशन पौड़ी को PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के नीचे जंगल में आग लगी हुई है, जो तेजी से कॉलेज परिसर की ओर बढ़ रही है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग कॉलेज परिसर के समीप झाड़ियों एवं जमनाखाल रोड के नीचे जंगल में तेजी से फैल चुकी थी और बॉयज हॉस्टल के पास तक पहुंच गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हॉस्टल में रह रहे सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद फायर यूनिट द्वारा होजरील एवं अन्य अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग बुझाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। आग के व्यापक रूप से फैले होने के कारण कॉलेज परिसर के ओवरहेड टैंक से पानी भरकर लगातार पंपिंग की गई। इस दौरान वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और फायर यूनिट के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य किया। दोनों टीमों के अथक प्रयासों सूझबूझ एवं समन्वित कार्यवाही के परिणामस्वरूप कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया तथा एक बड़े हादसे को टाल दिया गया। फायर टीम फायरमैन अरशद महिला फायरमैन रिना पीआरडी राम विजय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp