सेना और अर्द्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए पूर्व सैनिकों को निशुल्क प्रशिक्षण
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी,लैंसडौन ले.कर्नल वी.पी.भट्ट (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की भर्ती पूर्व प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देहरादून द्वारा पूर्व सैनिकों,सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना,अर्द्वसैनिक बलों व पुलिस बल में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम पुरानी बूचड़ी देहरादून में संचालित किया जायेगा।कर्नल भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण संख्या 99,आगामी 16 जून से 10 अगस्त,2025 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 13 जून 2025 तक अपने आवेदन पत्र भरकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन अथवा सीधे जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय देहरादून को भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8439258647 अथवा 9410321614 पर संपर्क किया जा सकता है।
Spread the love