विधायक विनोद कंडारी ने देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नई एक्स-रे मशीन का किया उद्घाटन
प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल।देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। कीर्तिनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज नई एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया गया।इसका उद्घाटन विधायक विनोद कंडारी ने किया।इस नई सुविधा से स्थानीय निवासियों को त्वरित और बेहतर जांच सेवाएं मिल सकेंगी,जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। एक्स-रे मशीन के संचालन के लिए टेक्नीशियन सुमन कंडारी ने आज अपनी नियुक्ति भी जॉइन की,जिससे एक्स-रे सेवाएं अब नियमित रूप से शुरू हो सकेंगी।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत सहित प्रियंका,नरेन्द्र कुंवर,सेलेश मलाशी और विकास मेहरा भी उपस्थित रहे।सभी ने इस पहल को क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया और इसके लिए सहयोग देने की बात कही।विधायक कंडारी ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा की जनता को सुलभ,सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनका प्राथमिक लक्ष्य है और यह नई सुविधा उसी दिशा में एक ठोस कदम है।
Spread the love