Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। ग्राम फफराणगांव के ग्रामीणों को 400/800 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइनों से हो रही समस्याओं के समाधान को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान मुकेश चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत मणगांव का फफराणगांव पावर ग्रिड की हाईटेंशन विद्युत लाइनों से चारों ओर से घिरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्होंने ग्रामीणों की कृषि भूमि और भवनों से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। इस पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रभावित कृषि भूमि और भवनों का आकलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को राहत पहुंचाने को कहा। बैठक में तहसीलदार गजा राजेन्द्र गुनसोला। पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार। चीफ मैनेजर दिनेश सिंह। राजस्व उप निरीक्षक प्रमिला पठोही सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *