Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुई आठ वर्षीय किशोरी को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2026 को रामपुर रुड़की निवासी एक महिला ने कोतवाली गंगनहर पुलिस को सूचना दी कि उनकी आठ वर्षीय नाबालिग भांजी घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी तलाश की लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत कर किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की। लगातार प्रयास और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं कार्यशैली की सराहना की। किशोरी को बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव। वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी। उप निरीक्षक नवीन कुमार। उप निरीक्षक पंकज कुमार। महिला हेड कांस्टेबल बबीता। कांस्टेबल रणवीर। कांस्टेबल संजय कुमार। कांस्टेबल राकेश राणा। एएचटीयू हरिद्वार के कांस्टेबल मुकेश कुमार तथा कांस्टेबल प्रभाकर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *