प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार 27 नवंबर को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के सभी थानों और शाखाओं के साथ ही विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी विभागीय एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं खुलकर रखने के लिए प्रोत्साहित किया और भरोसा दिलाया कि उचित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अपने स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले तथा जटिल अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। अक्टूबर 2026 के लिए चयनित 30 पुलिसकर्मियों को पुलिस मैन ऑफ द मंथ तथा तीन महिला पुलिसकर्मियों और एक महिला होमगार्ड को वुमेन ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस मैन ऑफ द मंथ के लिए चयनित कर्मियों में एएचटीयू एवं शव शिनाख्त में उप निरीक्षक नंद किशोर और हेड कांस्टेबल खेम सिंह तथा कांस्टेबल अजय राज शामिल हैं। कोतवाली नगर से महिला कांस्टेबल शोभा। कोतवाली कनखल से हेड कांस्टेबल जितेन्द्र शाह। कोतवाली श्यामपुर से महिला कांस्टेबल माधुरी त्रिपाठी। कोतवाली ज्वालापुर से कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह। कोतवाली बहादराबाद से महिला होमगार्ड करुणा शर्मा। कोतवाली रानीपुर से उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल और कांस्टेबल कुंवर राणा। कोतवाली सिडकुल से उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह। कोतवाली रुड़की से उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह। कोतवाली गंगनहर से हेड कांस्टेबल रघुवीर तोमर और होमगार्ड सुबोध चौधरी। कोतवाली झबरेड़ा से उप निरीक्षक नीरज रावत और हेड कांस्टेबल रामवीर। कोतवाली भगवानपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट और कांस्टेबल उबैद उल्ला। थाना बुग्गावाला से अपर उप निरीक्षक अरविन्द भट्ट और महिला कांस्टेबल नीलम चौहान। कोतवाली खानपुर से अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र और कांस्टेबल महावीर सिंह। कोतवाली पथरी से उप निरीक्षक मोहन सिंह कठैत और कांस्टेबल जयपाल चौहान। कोतवाली कलियर से अपर उप निरीक्षक रामअवतार और चालक कांस्टेबल नीरज राणा। सीआईयू रुड़की से अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव। पुलिस दूरसंचार से कांस्टेबल हरीश। फायर स्टेशन मायापुर से फायरमैन यशपाल सिंह। एएनटीएफ से हेड कांस्टेबल रियाज। गौवंश संरक्षण स्क्वाड से हेड कांस्टेबल सुनील सैनी। पुलिस लाइन से कांस्टेबल सशस्त्र पुलिस राम सजोन। 40वीं वाहिनी पीएसी से कांस्टेबल प्रवीन भारती तथा यातायात पुलिस हरिद्वार से कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया।
