प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट रोकने तथा चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानन्द जोशी ने बताया कि चारधाम यात्रा 2026 को देखते हुए जनपद हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में उनके नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम द्वारा मां चंडी देवी मंदिर परिसर एवं आसपास स्थित छह कैंटीन और ढाबों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जांच के लिए तैयार खाद्य पदार्थ तथा खाद्य तेल के कुल दो नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर स्थित अंजनी देवी जलपान गृह द्वारा खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने पर मौके पर नोटिस जारी किया गया। संचालक को एक दिन के भीतर खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत करने और डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा सभी ढाबा संचालकों को कूड़े के उचित निस्तारण खाद्य पदार्थों को ढककर रखने ढक्कनयुक्त डस्टबिन का उपयोग करने तथा खाद्य निर्माण और परोसने वाले स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में दूसरी टीम द्वारा भूपतवाला क्षेत्र के होटलों और ढाबों का निरीक्षण किया गया। यहां पांच प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए पनीर और लाल मिर्च पाउडर के दो नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। सभी संचालकों को खाद्य लाइसेंस एवं फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रमुख स्थान पर लगाने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए जनपदभर में इस प्रकार की निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love