प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं स्थानीय जनता और व्यापारियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार में सीवरेज कार्यों के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेजी से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा दिन-रात निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 1 और पैकेज 2 में सड़क पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैकेज 1 के अंतर्गत अहलूवालिया अस्पताल के पास 27.8 मीटर सीसी रोड सूरजपुर कॉलोनी में 11.6 मीटर डबराल कॉलोनी में 15 मीटर दूधाधारी चौक में 53.1 मीटर राणा कॉलोनी में 84.3 मीटर और शांति मार्ग में 46 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 237.8 मीटर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वहीं पैकेज 2 के अंतर्गत राज विहार फेस-2 में 32 मीटर महेंद्र विहार में 25 मीटर अजितेश विहार में 22 मीटर मोहन एन्क्लेव में 45 मीटर एवर शाइन कॉलोनी में 10 मीटर गणपति धाम फेस-3 में 35 मीटर और 10 मीटर त्रिलोक नगर में 20 मीटर तथा उदय विहार में 8 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज में कुल 207 मीटर कार्य पूर्ण किया जा चुका है। निर्माण एजेंसियों द्वारा सड़कों के मरम्मत कार्य दिन-रात लगातार किए जा रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को जल्द बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।
Spread the love