प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने अभियान चलाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी में शामिल आरोपी विजयदास पुत्र सीताराम निवासी लेबर कॉलोनी सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब टेट्रा पैक बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार और होमगार्ड गोविंद कुमार शामिल रहे।
Spread the love