प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में लंबित एवं न्यायालय से निर्णित अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के नियमानुसार निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घनसाली पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कुल 21 अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती का विधिक रूप से विनिष्टीकरण किया। थाना घनसाली में दर्ज विभिन्न मामलों से संबंधित माल जिन मामलों में न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया जा चुका था को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नई टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार समस्त माल मुकदमाती का विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विनिष्टीकरण और नष्टिकरण किया गया। पूरी कार्रवाई पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई। जनपद पुलिस द्वारा समय-समय पर न्यायालय से निर्णित मामलों से संबंधित माल मुकदमाती के निस्तारण की कार्रवाई की जाती रही है जिससे मालखानों में अनावश्यक लंबित सामग्री का उचित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके और अभिलेखीय व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी रहे। टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा भविष्य में भी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
Spread the love