Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी ग्राम चमियाला तहसील बालगंगा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल भास्कर सिंह और कांस्टेबल अनिल पंवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp