Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन विशेषकर युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल टिहरी गढ़वाल द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला मुनिकीरेती में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्यों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी फिशिंग सोशल मीडिया हैकिंग फर्जी लिंक ओटीपी और केवाईसी के नाम पर होने वाली ठगी डिजिटल गिरफ्तारी और बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर टीम द्वारा उपस्थित लोगों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने किसी भी अनजान कॉल लिंक अथवा संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। टिहरी पुलिस द्वारा जनपद के विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp