प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड पूर्ण अनुशासन ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित की गई। परेड का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने किया जिसमें पुलिस अधिकारियों जवानों और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों ने सक्रिय सहभागिता की। परेड के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मैदान में उतरीं और जवानों व रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड़ लगाकर नेतृत्व फिटनेस और अनुशासन का प्रेरणादायक संदेश दिया। उनका ऊर्जावान और जुझारू अंदाज पुलिस बल के लिए उत्साह और प्रेरणा का केंद्र बना रहा। साप्ताहिक परेड के अंतर्गत ड्रिल अभ्यास शस्त्र संचालन सामरिक प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शस्त्र अभ्यास के दौरान पुलिस बल की फुर्ती तत्परता और अनुशासन विशेष रूप से देखने योग्य रहा। इस अवसर पर एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने मानसिक रूप से सजग रहने और प्रत्येक परिस्थिति में तत्परता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। परेड के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन चंबा परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान व्यायामशाला परिवहन शाखा भोजनालय और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने वाहनों की फिटनेस सुनिश्चित करने और व्यायामशाला में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए आउटडोर और इंडोर कक्षाओं को अधिक प्रभावी व्यवहारिक और परिणामोन्मुख बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। टिहरी पुलिस द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण और अनुशासनात्मक कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यकुशलता फिटनेस तथा आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।
Spread the love