प्रदीप कुमार
पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा पुलिस लाइन पौड़ी में अप्रैल माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों के थाना प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया जबकि निकटवर्ती थानों के प्रभारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था अपराध नियंत्रण सार्वजनिक सुरक्षा एवं पुलिसिंग की गुणवत्ता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा की गई। ऑनलाइन आयोजित बैठक के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई साइबर अपराधों की रोकथाम न्यायालयीय वारंटों की प्रभावी तामिली एवं सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। चारधाम यात्रा एवं वर्तमान फायर सीजन के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन अग्नि सुरक्षा आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं पुलिस फायर और प्रशासन की टीमों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नशा उन्मूलन अभियान को केवल कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए सप्लाई नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार करने नशा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित चेकिंग एवं सघन गश्त बढ़ाने तथा जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। एसएसपी ने नशामुक्त जनपद के लिए बहुआयामी और लक्ष्य आधारित कार्ययोजना पर जोर देते हुए कहा कि अभियान को केवल गिरफ्तारी या औपचारिक कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए बल्कि इसे सतत संगठित और परिणामोन्मुख अभियान के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क सप्लाई चैन परिवहन माध्यम आर्थिक सहयोगियों एवं संरक्षण देने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों और चिन्हित नशा प्रभावित स्थानों पर नियमित चेकिंग अभियान सघन गश्त और आकस्मिक निरीक्षण बढ़ाने को कहा गया। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। यात्रा मार्गों पर भीड़ नियंत्रण ट्रैफिक प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। संवेदनशील स्थलों प्रमुख पड़ावों एवं अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों ड्रोन एवं अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही रूट डायवर्जन ट्रैफिक होल्डिंग प्वाइंट एवं पार्किंग स्थलों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित कर जाम और अव्यवस्था की स्थिति को न्यूनतम रखने के निर्देश दिए गए। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करते हुए पोर्टलों पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि अप्रैल माह में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर कुल 78 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 62 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है जबकि 16 शिकायतें लंबित रहीं। वर्ष 2026 में अब तक कुल 338 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 272 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है जबकि 66 शिकायतें वर्तमान में लंबित हैं। शिकायतों के शीघ्र प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थाना प्रभारियों और यातायात प्रभारियों को लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सक्रिय पुलिस उपस्थिति बढ़ाने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने तथा तेज रफ्तार नशे में वाहन चलाने स्टंटबाजी गलत दिशा में वाहन संचालन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जनजागरूकता अभियानों को जनसहभागिता से जोड़ते हुए प्रभावी संचालन करने के निर्देश भी दिए गए। जनपद में नशा उन्मूलन साइबर अपराध महिला सुरक्षा बाल संरक्षण यातायात नियमों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर निरंतर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। विद्यालयों महाविद्यालयों ग्राम सभाओं बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम और संवाद गोष्ठियां आयोजित कर आमजन युवाओं महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान फायर सीजन और बढ़ती आगजनी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों और फायर यूनिटों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फायर उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखने तथा किसी भी आगजनी की सूचना पर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश भी दिए गए ताकि जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके। अप्रैल माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में राजाराम डोभाल दिनेश चमोली वेद प्रकाश दीपिका बिष्ट मुकेश गैरोला शशिभूषण विजय नौटियाल एहशान अली अनुज कुमार उत्तम सिंह प्रवेश कुमार नरेंद्र कोटियाल सुरेंद्र कुमार राजेश स्वामी आदित्य कुमार चंद्रपाल दीपक कुमार अभिषेक महिला आरक्षी चंदा और होमगार्ड कुलदीप शामिल रहे। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला अभियोजन अधिकारी राजीव डोभाल क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी तुषार बोरा पुलिस उपाधीक्षक अस्मिता ममगाई मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र खाती सहित समस्त निकटवर्ती थाना प्रभारी मौजूद रहे।
Spread the love