Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रामझूला चौकी में एक विदेशी महिला यात्री मारिया दे लॉस निवासी पराग्वे ने पहुंचकर पुलिस कर्मियों को सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। मोबाइल में उनके आवश्यक दस्तावेज, महत्वपूर्ण जानकारियां और निजी जानकारी मौजूद होने के कारण वह काफी परेशान थीं। सूचना मिलते ही रामझूला चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के संभावित स्थानों पर मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए लगातार खोजबीन की और कड़ी मेहनत के बाद महिला यात्री का खोया मोबाइल सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद महिला यात्री को चौकी बुलाकर उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी महिला भावुक हो उठीं और उन्होंने पुलिस कर्मियों की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी बारुदत्त शर्मा पीआरडी जवान विमल सिंह और पीआरडी जवान करिश्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp