प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की मेहनत अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसएसपी ने कहा कि सफलता केवल अंकों तक सीमित नहीं होती बल्कि निरंतर सीखने की भावना आत्मविश्वास और अनुशासन से वास्तविक उपलब्धियां हासिल होती हैं। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जनपद पुलिस परिवार की होनहार छात्रा तनीशा अकरम अंसारी पुत्री निरीक्षक मोहम्मद अकरम अंसारी को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल करने पर विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। सम्मानित छात्र-छात्राओं में कृष्णा टम्टा पुत्र आरक्षी अरविंद टम्टा पुलिस कार्यालय पौड़ी जिन्होंने रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर से कक्षा 10वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मान्या भट्ट पुत्री आरक्षी मनोज भट्ट महिला थाना श्रीनगर जिन्होंने केन्द्रीय विद्यालय अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग से 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। दीपशिखा पुत्री आरक्षी संजीव कुमार अभियोजन कार्यालय पौड़ी जिन्होंने मास्टरमाइण्ड पब्लिक स्कूल श्रीनगर से 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं गुंजन नेगी पुत्री आरक्षी मनोज नेगी अभियोजन कार्यालय पौड़ी ने रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर से 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
Spread the love