Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली श्रीनगर गढ़वाल।  प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा राष्ट्रव्यापी अभियान “जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले” के अंतर्गत रविवार को सीमांत नीति घाटी के दूरस्थ गांव घमशाली में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नोडल अधिकारी अनिल प्रसाद सकलानी ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57 लोगों को लाभान्वित किया गया जबकि उद्यान विभाग ने 7 और पशुपालन विभाग ने 12 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ उपलब्ध कराया। शिविर में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में इस प्रकार का शिविर लगाए जाने पर खुशी जताई। इस दौरान नीति घाटी के छह गांवों में पेयजल समस्या और सोलर लाइट व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन भी सौंपा गया। बहुउद्देशीय शिविर में जल संस्थान शिक्षा विभाग पशुपालन विभाग स्वास्थ्य विभाग उद्यान विभाग जनजाति कल्याण विभाग आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान घमशाली रूमा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं ग्राम प्रधान नीति लक्ष्मी राणा ग्राम प्रधान बंपा कलावती पाल तथा पर्वतोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शिविर में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp