Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए तथा शिकायतों के समाधान की स्थिति से शिकायतकर्ताओं को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। गहड़ के ग्रामीणों की गहड़-बुआखाल क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से पेयजल आपूर्ति बाधित होने ल्वाली के सुरेश सिंह बिष्ट ने ज्वालपा पंपिंग योजना की आपूर्ति विगत एक वर्ष से बाधित होने व धनक गांव की महिलाओं की पेयजल सम्बंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देश दिये कि शिकायतकर्ताओं को सूचित करते हुए तत्काल मौके पर जाकर शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनश्चित किया जाए। वहीं नगर निगम श्रीनगर के पार्षद संदीप रावत ने सिमल गांव में पेयजल समस्या के समाधान हेतु हैंडपंप लगाये जाने सम्बंधी फरियाद पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को उपयुक्त स्थान पर हैंडपंप लगाने को कहा। सहकारित विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों जगदीश प्रसाद थपलियाल एवं भगवान प्रसाद ने सहकारिता विभाग से संबंधित लंबित देयकों के प्रकरण पर जिलाधिकारी ने एआर कॉपरेटिव को वर्ष 2012 से अब तक के सभी लंबित एवं भुगतान किए गए मामलों का विवरण प्रस्तुत करने के साथ हीं सभी प्रकरणों का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिये। वहीं धनक गांव की महिलाओं की गांव में स्ट्रीट लाईट सम्बंधी मांग पर उरेड़ा को जिला योजना से स्ट्रीट लाईट लगाने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लोक निर्माण विभाग से संबंधित सड़क एवं स्क्रबर मरम्मत राशन कार्ड पुनर्निर्माण पशुपालन विभाग द्वारा पशु चारा उपलब्धता गौशालाओं की स्थिति आवारा पशुओं की समस्या पर्यटन विभाग के साइन बोर्डों की सफाई नालियों की मरम्मत मोटर मार्ग सुरक्षा कार्य एवं स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का समाधान सुनिश्चित किया गया है। सुमाड़ी की ग्राम प्रधान कृष्णा देवी की शिकायत पर मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त 100 मीटर रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य को स्वीकृति देते हुए एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी प्रकार ग्राम औणी में मोटर मार्ग निर्माण की स्वकृति मिलने के उपरांत सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। वहीं गिरगांव क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान तक 19 मई से रोस्टर के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सीओ तपेश कुमार चंद अधीक्षण अभियंता जल निगम मो.मिशम डीडीओ मनविंदर कौर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना‌ अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल रीना नेगी एनएच श्रीनगर के राजबीर चौहान जल संस्थान के टी.एस.रावत विद्युत विभाग के अभिनव रावत ग्रामीण निर्माण विभाग के विनोद जोशी डीपीओ देवेंद्र थपलियाल जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ.शैलेंद्र पांडेय जिला युवा कल्याण अधिकारी रवींद्र फोनिया जिला खनन अधिकारी अंकित मुयाल उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी नंदन प्रसाद आगरी अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp