Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि उनके विभागों के अधीन यदि किसी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है तो संबंधित लोगों को 15 दिन का नोटिस जारी कर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं और कार्यों के लिए आगामी तीन माह की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने और धरातल पर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। गर्मी के मौसम और बढ़ती पेयजल समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल संस्थान और पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है वहां टैंकरों के माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त और लीकेज वाली पेयजल लाइनों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए और अनावश्यक बिजली कटौती से बचा जाए। उन्होंने विद्युत चोरी पर सख्त निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जर्जर विद्युत पोल और झूलती बिजली लाइनों का सुरक्षा ऑडिट कराने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्डों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम राशन कार्ड से हटाए जाएं तथा किसी बाहरी व्यक्ति का राशन कार्ड किसी भी स्थिति में न बनाया जाए। आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं। बैठक में लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। इसके अलावा उपजिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में संचालित जन सेवा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.लालित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता एसएलओ आकाश जोशी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल वर्मा सहायक आयुक्त खाद्य महिमानंद जोशी जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत स्वजल नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp