Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वय और पीस बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों से मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने की अपील की। क्षेत्राधिकारी सदर तपेश कुमार चंद द्वारा कोतवाली में सीएलजी सदस्यों जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ बैठक की गई। वहीं क्षेत्राधिकारी अस्मिता ममगाई द्वारा भी कोतवाली क्षेत्र में समन्वय बैठक आयोजित कर सभी लोगों से ईद पर्व को आपसी प्रेम शांति और भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने पर्व के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचने और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील भी की गई। इसी क्रम में थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र के धर्मगुरुओं गणमान्य व्यक्तियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में आपसी समन्वय सामाजिक एकता और भाईचारे को बनाए रखते हुए ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने सभी नागरिकों से त्योहार की खुशियों को मिल-जुलकर मनाने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp