प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में नशे का जहर फैलाने वाले तस्करों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चमोली पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना थराली पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की यह कार्रवाई युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में 24 मई 2026 को थाना थराली पुलिस टीम डाक बंगला वन्यडॉन थराली के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेराधार की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर सड़क की तरफ आ रहा है और कहीं ले जाने की फिराक में है। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति जंगल के रास्ते से सड़क की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर वह घबरा गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह निवासी ग्राम बेराधार तहसील थराली उम्र 48 वर्ष बताया। उसके कंधे पर लटके बैग के बारे में पूछने पर वह लगातार बयान बदलने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने बैग की तलाशी ली जिसमें पारदर्शी पन्नी में रखी 709 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना थराली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है और अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया चौकी प्रभारी ग्वालदम लक्ष्मण सिंह, दौलत सिंह दीपक और चालक खुशहाल शामिल रहे।
Spread the love