Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पुलिस कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए लगातार सतर्क और सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने हुड़दंग मचाने अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा त्वरित प्रभावी और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार क्षेत्र में पंचायत चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। मामूली विवाद कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गया जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही कोटद्वार पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराने एवं समझाने का प्रयास किया। विवाद के और अधिक बढ़ने तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद उस्मान पुत्र मुन्ना अहमद निवासी मथाणा कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल मोहम्मद आरिफ अहमद मोहम्मद आदिल तथा मोहम्मद सुल्तान निवासी मथाणा कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp