Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर तथा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के जियापोता में आयोजित जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम के दौरान आमजन से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। रविदास मंदिर नन्हेड़ा अनन्तपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शिव मंदिर जियापोता में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राशन कार्ड और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्याएं सामने आईं। नन्हेड़ा में 14 तथा जियापोता में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 10 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया जबकि शेष समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनहित में आयोजित इन शिविरों में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। शिविर के दौरान बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। यह किट पहले दो प्रसव के लिए छह माह तक की अवधि में दी जाती है। कार्यक्रम में सुपरवाइजर शकुंतला आंगनबाड़ी सहायिका बबली देवी तथा कार्यकर्ता अमृता सिंह भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp