केदारनाथ में लापता हुआ बालक आयुष सकुशल परिजनों से मिला
प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली सोनप्रयाग की चौकी लिन्चोली पुलिस को स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ मंदिर से 5-6 किलोमीटर पहले गधेरे के पास एक बालक बेसुध हालत में पड़ा है, इस सूचना पर चौकी लिंचोली से पुलिस बल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ,जहां पर एक बालक बेसुधी की हालत में पुलिस को मिला बालक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बालक का नाम आयुष,उम्र 18 वर्ष है जो लुधियाना पंजाब का रहने वाला है तथा घर से बिना बताए श्री केदारनाथ के लिए चला आया है,परिजनों के संबंध में जानकारी कर उनसे संपर्क किया गया तो बालक के परिजनों द्वारा बताया गया कि उनका बेटा घर से अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने को कह कर गया था लेकिन केदारनाथ तक कैसे गया हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है जब पुलिस द्वारा बालक की स्थिति के संबंध में बताया गया तो उसके घर वाले काफी घबरा गए,पुलिस द्वारा घर वालों को सांत्वना देते हुए बताया गया कि बालक पुलिस के पास सुरक्षित है,परिजनों द्वारा अवगत कराया गया कि वह लुधियाना पंजाब से बालक को लेने आ रहे हैं तथा बालक को अपने पास ही रखे जाने का निवेदन किया गया। पुलिस द्वारा बालक को गर्म कपड़े,तथा दवाई दिलायी गई तथा पुलिस भोजनालय में खाना खिलाया गया तदोपरान्त चौकी लिंचोली से सकुशल कोतवाली सोनप्रयाग भिजवाया गया और बीच-बीच में लगातार परिजनों से संपर्क करते हुए बालक की बात उनके घर वालों से करायी गयी। गतदिवस देर रात बालक के परिजन दीपक कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ताजपुर रोड बाबा जीवन सिंह नगर,निकट सेंट्रल जेल,थाना 7 नंबर,डिवीजन जिला लुधियाना पंजाब के कोतवाली सोनप्रयाग पहुंचने पर बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा अपने बालक को सकुशल तथा सुरक्षित देखकर पुलिस का आभार प्रकट किया गया साथ ही उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए तहे दिल से धन्यवाद किया गया।
Spread the love