प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।श्रीनगर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और रोटरी क्लब श्रीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सप्ताहभर का ग्रीष्मकालीन बाल शिविर रंग तरंग राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर पालिका में शुरू हो गया। शिविर में विद्यालय के 45 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों को रचनात्मक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना है। शिविर का उद्घाटन करते हुए रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों का रचनात्मक और सामाजिक विकास भी बेहद जरूरी है तथा इस तरह की गतिविधियां बच्चों को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। शिविर की समन्वयक सृष्टि उनियाल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें थिएटर पपेट मेकिंग एंड स्टोरी टेलिंग गणित और विज्ञान की रोचक गतिविधियां क्ले आर्ट क्राफ्ट सांकेतिक भाषा तथा पेपर फ्लावर मेकिंग जैसे रचनात्मक सत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशक्ति संवाद क्षमता रचनात्मक सोच और सीखने की रुचि को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। शिविर के पहले दिन बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए बच्चों ने सीखने के साथ-साथ आनंद भी लिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की रचनात्मक ऊर्जा और उत्साह से गुलजार रहा। शिविर के उद्घाटन अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव रोटेरियन संजय रावत कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीष कोठियाल रोटेरियन ओपी गोदियाल रोटेरियन प्रदीप अंथवाल रोटेरियन सीताराम बहुगुणा रोटेरियन उषा चौधरी रोटेरियन दिनेश चौहान रोटेरियन भानु प्रताप सिंह पंवार रोटेरियन संदीप रावत रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट प्रधानाध्यापिका किरण नैथानी सीमा मिश्रा एवं अरविन्द टम्टा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Spread the love