प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए 80 लीटर क्षमता के वाटर कूलर की स्थापना की गई। यह कार्य स्थानीय व्यवसायी चंद्र प्रकाश कटारिया एवं उनके परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ। इसके साथ ही चिकित्सालय परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बैठने हेतु पांच बेंचें भी स्थापित की गईं। इन बेंचों की स्थापना में रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी रोटेरियन राकेश आहुजा रोटेरियन डॉ.के के गुप्ता तथा रोटेरियन संजय रावत का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के सीएमएस डॉ.विमल गुसाईं ने रोटरी क्लब श्रीनगर एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनहित कार्य अस्पताल आने वाले लोगों को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का इस तरह आगे आना समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर चंद्र सिंह कटारिया बीरेंद्र सिंह नेगी गोपाल डुडेजा दीपक राजपूत डाॅ.अजय गोयल रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन एसपी घिल्डियाल रोटेरियन जगदम्बा रतूड़ी रोटेरियन अनूप घिल्डियाल रोटेरियन ओपी गोदियाल रोटेरियन दिनेश प्रसाद जोशी रोटेरियन अनिल ढौंडियाल रोटेरियन डॉ.हरीश भट्ट रोटेरियन मनीष कोठियाल रोटेरियन उषा चौधरी रोटेरियन सीताराम बहुगुणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love