प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नई टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला के सप्तम दिवस पर मंचित लीला ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत सीता हरण प्रसंग से हुई जिसके बाद जटायु वध हनुमान और श्रीराम मिलन तथा बाली वध की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों के जीवंत अभिनय और संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में रावण की दमदार भूमिका के साथ भगवान श्रीराम लक्ष्मण माता सीता हनुमान बाली और सुग्रीव की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। मंचन के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवान तथा कांग्रेस प्रवक्ता एवं श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में अंबिका सजवान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी संदीप शर्मा जनरल मैनेजर जीई कंपनी कोटी कॉलोनी भगवान सिंह रावत अध्यक्ष व्यापार मंडल नई टिहरी अमोद नौटियाल मत्स्य निरीक्षक सुरेंद्र राणा होटल हरीमंगलम बौराड़ी हरी कृष्ण लांबा अध्यक्ष गीता भवन राकेश राणा पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस आशा रावत महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष टिहरी वरिष्ठ जज दयाराम नरेंद्र रमोला वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप पंवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणु पंवार दुर्गा भट्ट शशि पैन्यूली सदस्य रामलीला समिति देहरादून राजेंद्र डोभाल वरिष्ठ भाजपा नेता मायाराम थपलियाल व्यवसायी नई टिहरी बेताल सिंह कुमाईं संजीव भट्ट प्रवक्ता डीआईईटी उमा दत्त डंगवाल अधिवक्ता अनिता रावत महिला कांग्रेस नेता लक्ष्मी रावत प्रधान प्रतापनगर ममता उनियाल कांग्रेस नेता प्रकाश डोभाल पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल नई टिहरी शक्ति प्रसाद चमोली इंजीनियर टीएचडीसी और असद आलम क्रिकेट प्रशिक्षक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभिनव थापर ने कहा कि जिस सोच के साथ देहरादून में टिहरी की रामलीला को पुनर्जीवित करने का रोडमैप तैयार किया गया था वह अब अपने लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में शुरू हुई यह रामलीला केवल तीन वर्षों में भारत की प्रमुख पांच रामलीलाओं में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इस रामलीला को रिकॉर्ड 85 लाख लोगों ने देखा जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने देशभर के राम भक्तों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरबीर सिंह सजवान ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी की रामलीला देश की श्रेष्ठ रामलीलाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान भी किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल और समिति के अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ.राकेश भूषण गोदियाल संरक्षक मोहन सिंह रावत अध्यक्ष नगर पालिका कमल सिंह महर महावीर उनियाल देशभूषण जोशी महासचिव अमित पंत मनोज शाह त्रिलोक चंद्र रमोला राजेंद्र असवाल राकेश मोहन भट्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लांबा उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला मनोज राय सुषमा उनियाल रचना उनियाल जशोदा नेगी सभासद उर्मिला राणा निर्देशक अनुराग पंत सचिव गंगा भगत नेगी नंदू बाल्मीकि सीताराम भट्ट भवानी भाई अनुसुया नौटियाल सीमा पंत हरीश गिरी अनुज पंत हरीश घिल्डियाल जयेंद्र पांडे शिवम गिरी मनीष पंत अंकित पांडे अंजलि गिरी अंजलि विश्वकर्मा परिधि पंत शंकर सैनी अनिका पंत कल्पना पांडे ममता पंत गबर और सूरज गिरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामलीला का आनंद लिया।
Spread the love