प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में व्यापक स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत जनपद में अब तक करीब 300 मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है। यह अभियान जिले की सीमाओं से लेकर शहरी क्षेत्रों तक चलाया जा रहा है। गंगा दशहरा के बाद विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों के तहत सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों संपर्क मार्गों और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई जा रही है। स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से फोटो और वीडियो सहित रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी तहसीलदार और उपजिलाधिकारी अपने-अपने स्तर पर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वहीं नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक सफाई कार्यों की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा फैले कूड़े-कचरे के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मानसून से पहले नालों और नालियों की सफाई का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है ताकि जलभराव और बीमारियों की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में ‘राइट ऑफ वे’ के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार कार्य लगातार जारी है जिससे जनपद को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखा जा सके।
Spread the love