प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग जनपद के कुछ क्षेत्रों में 28 मई 2026 को रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऊखीमठ तुंगनाथ और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं जिला आपात परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग स्थित यात्रा कंट्रोल रूम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। यात्रा मार्गों और विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पुलिस स्वास्थ्य विभाग आपदा प्रबंधन तथा अन्य संबंधित विभागों की टीमें 24 घंटे मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ डीडीआरएफ और अन्य राहत एवं बचाव एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिला प्रशासन ने आम लोगों यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से परहेज करें और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की गई है।
Spread the love