प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों की मरम्मत तेजी से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसियां दिन-रात कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए थे कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सीवरेज निर्माण कार्यों के कारण खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत हर हाल में शीघ्र पूरी की जाए। उनके निर्देशों के अनुपालन में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 मई को दोनों पैकेजों में कुल 170 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। पैकेज 01 के अंतर्गत अहलूवालिया सीसी रोड पर 29 मीटर और कुकरेती गली नंबर-3 में 40 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज 01 में कुल 69 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारका विहार में 12 मीटर गुप्ता कॉलोनी में 24 मीटर एवरशाइन कॉलोनी में 14 मीटर तथा गणपतिधाम फेस क्षेत्र में 51 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज 02 में कुल 101 मीटर कार्य पूर्ण किया गया।परियोजना प्रबंधक ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य दिन-रात लगातार जारी हैं ताकि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु, स्थानीय निवासी या व्यापारी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Spread the love